पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है:सूर्यवंशी का जवाब- भगवान ने लगाकर दी है; उन्होंने ऊपर ही कहा था- इसी का इस्तेमाल करना

पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है:सूर्यवंशी का जवाब- भगवान ने लगाकर दी है; उन्होंने ऊपर ही कहा था- इसी का इस्तेमाल करना

बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं। उनकी बैटिंग की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का मानना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। इस पर राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव से सवाल पूछा गया- क्या आपके बैट में AI चिप लगा हुआ है। इसपर वैभव ने कहा, “भगवान ने लगा कर दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।” इधर, IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। काइल जैमिसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 10 मैचों में बनाए 404 रन राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात ये है कि उनके 350+ रन सिर्फ चौकों-छक्कों से आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 238.09 है। IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 36 गेंद में शतक, IPL इतिहास में तीसरे सबसे तेज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना दूसरा IPL शतक जड़ दिया। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *