Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार

Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार

टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श इस मैच में नहीं खेलेंगे। मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्कराम भी पर्सनल कारणों से दक्षिण अफ्रीका वापस चले गए थे। 

Mitchell Marsh Unavailable, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले एलएसजी को बड़ा झटका लगा है।

टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श इस मैच में नहीं खेलेंगे। मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्कराम भी पर्सनल कारणों से दक्षिण अफ्रीका वापस चले गए थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। अब मार्श के भी बाहर होने से लखनऊ की परेशानी बढ़ गई है।

मार्श क्यों नहीं खेलेंगे?

मिचेल मार्श क्यों नहीं खेल रहे, इसको लेकर अब तक फ्रैंचाइज़ी की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं।

मार्श का शानदार प्रदर्शन

इस सीजन मार्श लखनऊ के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 13 मैचों में 43.30 की बेहतरीन औसत से 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.18 का रहा है। यह मार्श के आईपीएल करियर का सबसे अच्छा सीजन रहा है। अब मार्श, मार्कराम और मैथ्यू ब्रीट्ज़के के न होने से ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान ऋषभ पंत, युवा बल्लेबाज आयुष बदौनी या निकोलस पूरन के कंधों पर आएगी।

ओपनिंग के लिए पंत सबसे आगे?

ऋषभ पंत इस सीजन अब तक 6 बार ओपनिंग कर चुके हैं और 132 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 69 रन रहा। पंत को इस भूमिका में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। आखिरी बार उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स
(DC) के खिलाफ ओपनिंग की थी, लेकिन सिर्फ 7 रन बना पाए थे। उससे पहले 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए थे।

बदोनी और पूरन का रिकॉर्ड

आयुष बदोनी ने सिर्फ 3 मैचों में ओपनिंग की है और खास प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कुल 39 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो वो शून्य पर आउट हो गए थे, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन बनाए थे। निकोलस पूरन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में कभी भी ओपनिंग नहीं की है। ऐसे में अगर उन्हें ऊपर भेजा गया तो ये काफी जोखिम भरा फैसला होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *