पूर्णिया में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा:गिरोह के 5 शातिर सदस्य गिरफ्तार; रेड में 25 मोबाइल, 2 टैबलेट और 85 मोबाइल बरामद

पूर्णिया में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा:गिरोह के 5 शातिर सदस्य गिरफ्तार; रेड में 25 मोबाइल, 2 टैबलेट और 85 मोबाइल बरामद

पूर्णिया में फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी ने मोबाइल स्नेचिंग गैंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कई थाने की पुलिस को पिछले 2 साल से स्नैचिंग के मास्टरमाइंड गैंग की तलाश थी। पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। गठित छापेमारी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ठिकानों पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट और 85 खुले यानी पार्ट्स किए गए मोबाइल बरामद किए। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और उनके पार्ट्स मिलने से साफ हो गया कि यह गिरोह सिर्फ छिनतई ही नहीं करता था, बल्कि मोबाइल को खोलकर बेचने और अवैध तरीके से खपाने का संगठित धंधा भी चला रहा था। इस पूरे मामले की शुरुआत के. हाट थाना से हुई थी, जिसमें सबसे पहले मुख्य आरोपी अरशद आलम को एक मोबाइल के साथ पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरे गिरोह का राज खोल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए नवनीत किशोर उर्फ गोलू कुमार समेत पांच धंधेबाजों को दबोच लिया। छिनतई के बाद पार्ट्स बदलकर बाजार में बेचते थे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के. हाट थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म इलाके के रहने वाले अरशद आलम (21), हाउसिंग कॉलोनी के हातिम (20), सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शोएब(19), आदर्श नगर नया टोला के संजय कुमार (21), शारदा नगर के रहने वाले नवनीत किशोर (32) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी लंबे समय से शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और एक नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर लोगों को निशाना बनाते थे। फिर लूटे गए मोबाइल को तुरंत पार्ट्स बदलकर बाजार में खपा देते थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश जारी पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सदर-1 एसडीपीओ ज्योति शंकर ने किया। टीम में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी के कई पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। टीम ने सूचनाओं को पुख्ता करते हुए सटीक रणनीति के तहत छापेमारी की और गिरोह को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरोह के सभी धंधेबाजों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार जिले के बाहर तक भी जुड़े हो सकते हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने आगे बताया कि पुलिस अन्य संभावित सदस्यों और खरीदारों की भी तलाश में जुटी है। पुलिस अब मोबाइल छिनतई जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी। पूर्णिया में फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी ने मोबाइल स्नेचिंग गैंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कई थाने की पुलिस को पिछले 2 साल से स्नैचिंग के मास्टरमाइंड गैंग की तलाश थी। पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। गठित छापेमारी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ठिकानों पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट और 85 खुले यानी पार्ट्स किए गए मोबाइल बरामद किए। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और उनके पार्ट्स मिलने से साफ हो गया कि यह गिरोह सिर्फ छिनतई ही नहीं करता था, बल्कि मोबाइल को खोलकर बेचने और अवैध तरीके से खपाने का संगठित धंधा भी चला रहा था। इस पूरे मामले की शुरुआत के. हाट थाना से हुई थी, जिसमें सबसे पहले मुख्य आरोपी अरशद आलम को एक मोबाइल के साथ पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरे गिरोह का राज खोल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए नवनीत किशोर उर्फ गोलू कुमार समेत पांच धंधेबाजों को दबोच लिया। छिनतई के बाद पार्ट्स बदलकर बाजार में बेचते थे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के. हाट थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म इलाके के रहने वाले अरशद आलम (21), हाउसिंग कॉलोनी के हातिम (20), सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शोएब(19), आदर्श नगर नया टोला के संजय कुमार (21), शारदा नगर के रहने वाले नवनीत किशोर (32) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी लंबे समय से शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और एक नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर लोगों को निशाना बनाते थे। फिर लूटे गए मोबाइल को तुरंत पार्ट्स बदलकर बाजार में खपा देते थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश जारी पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सदर-1 एसडीपीओ ज्योति शंकर ने किया। टीम में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी के कई पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे। टीम ने सूचनाओं को पुख्ता करते हुए सटीक रणनीति के तहत छापेमारी की और गिरोह को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरोह के सभी धंधेबाजों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार जिले के बाहर तक भी जुड़े हो सकते हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने आगे बताया कि पुलिस अन्य संभावित सदस्यों और खरीदारों की भी तलाश में जुटी है। पुलिस अब मोबाइल छिनतई जैसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *