पटना के गांधी मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके लिए पटना निगर निगम ने तैयारियां की है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक कनेक्टिंग मार्ग की विशेष साफ-सफाई की जा रही है। गांधी मैदान के अंदर और बाहर 300 से अधिक सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान की साफ-सफाई के लिए लगभग 40 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान परिसर और शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल वितरण और जल निकासी की व्यवस्था को के लिए 300 से अधिक सफाई कर्मियों की विशेष टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही 50 टीमों का भी गठन किया गया है। अगर बारिश हुई तो पानी निकालने के लिए मशीनें भी रखी गईं हैं। 5-5 सफाई कर्मियों की टीम तैयार रहेगी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नूतन राजधानी अंचल और पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों की निगरानी में विभिन्न वार्डों के प्रभारी सफाई निरीक्षकों को अपनी-अपनी टीमों के साथ गांधी मैदान में कार्यरत रहने का निर्देश दिया है। सभी 50 प्रभारी निरीक्षकों को अपने वार्ड से 5-5 सफाई कर्मियों की टीम तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
बारिश को देखते हुए 5 सुपर सकर मशीनें की गई तैनात बारिश को देखते हुए नगर निगम ने विशेष प्लानिंग की है। निगम की ओर से 5 सुपर सकर मशीनें तैनात की गई है, जिनमें से 4 मशीनें गांधी मैदान परिसर में रहेंगी। इसके अलावा रामगुलाम चौक पर 83 एचपी और 10 एचपी के 3 पंप सेट लगाए गए हैं। परिसर के अंदर 22 एचपी का एक और 10 एचपी के 2 पंप सेट के साथ 4 मिनी सकर मशीनों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि बारिश होने के बाद अगर जलजमाव हो तो इन मशीनों की मदद से पानी को बाहर किया जा सके।
3 पिंक टॉयलेट और 5 लू कैफे की रहेगी व्यवस्था इस कार्यक्रम में आम लोगों की भी एंट्री रहेगी। इसे देखते हुए पटना नगर निगम की ओर से 4 “निगम नीर” गाड़ी और 8 वाटर टैंकर गांधी मैदान परिसर में लगाए जाएंगे। इसके अलावा गेट संख्या 7 और 10 पर स्थित स्थायी प्याऊ से भी निगम कर्मियों की ओर से लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, परिसर में 3 पिंक टॉयलेट और 5 लू कैफे विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही गेट संख्या-7 के पास स्थित ग्रीन टॉयलेट की नियमित साफ-सफाई के लिए भी निगम कर्मियों की तैनाती की गई है। पटना के गांधी मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके लिए पटना निगर निगम ने तैयारियां की है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक कनेक्टिंग मार्ग की विशेष साफ-सफाई की जा रही है। गांधी मैदान के अंदर और बाहर 300 से अधिक सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान की साफ-सफाई के लिए लगभग 40 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान परिसर और शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने, पेयजल वितरण और जल निकासी की व्यवस्था को के लिए 300 से अधिक सफाई कर्मियों की विशेष टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही 50 टीमों का भी गठन किया गया है। अगर बारिश हुई तो पानी निकालने के लिए मशीनें भी रखी गईं हैं। 5-5 सफाई कर्मियों की टीम तैयार रहेगी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नूतन राजधानी अंचल और पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों की निगरानी में विभिन्न वार्डों के प्रभारी सफाई निरीक्षकों को अपनी-अपनी टीमों के साथ गांधी मैदान में कार्यरत रहने का निर्देश दिया है। सभी 50 प्रभारी निरीक्षकों को अपने वार्ड से 5-5 सफाई कर्मियों की टीम तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
बारिश को देखते हुए 5 सुपर सकर मशीनें की गई तैनात बारिश को देखते हुए नगर निगम ने विशेष प्लानिंग की है। निगम की ओर से 5 सुपर सकर मशीनें तैनात की गई है, जिनमें से 4 मशीनें गांधी मैदान परिसर में रहेंगी। इसके अलावा रामगुलाम चौक पर 83 एचपी और 10 एचपी के 3 पंप सेट लगाए गए हैं। परिसर के अंदर 22 एचपी का एक और 10 एचपी के 2 पंप सेट के साथ 4 मिनी सकर मशीनों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि बारिश होने के बाद अगर जलजमाव हो तो इन मशीनों की मदद से पानी को बाहर किया जा सके।
3 पिंक टॉयलेट और 5 लू कैफे की रहेगी व्यवस्था इस कार्यक्रम में आम लोगों की भी एंट्री रहेगी। इसे देखते हुए पटना नगर निगम की ओर से 4 “निगम नीर” गाड़ी और 8 वाटर टैंकर गांधी मैदान परिसर में लगाए जाएंगे। इसके अलावा गेट संख्या 7 और 10 पर स्थित स्थायी प्याऊ से भी निगम कर्मियों की ओर से लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, परिसर में 3 पिंक टॉयलेट और 5 लू कैफे विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही गेट संख्या-7 के पास स्थित ग्रीन टॉयलेट की नियमित साफ-सफाई के लिए भी निगम कर्मियों की तैनाती की गई है।


