शौच करते समय जोर लगाने से 10 साल ही याददाश्त चली गई! मनोचिकित्सक से जानें क्या होता है Transient Global Amnesia

शौच करते समय जोर लगाने से 10 साल ही याददाश्त चली गई! मनोचिकित्सक से जानें क्या होता है Transient Global Amnesia

Transient Global Amnesia: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि कैसे पोटी करते समय ज्यादा जोर लगाने से एक महिला की याददाश्त चली गई। आप ये सुनकर सोच रहे होंगे की ये भला कैसे संभव है। लेकिन आपको बता दें कि ये मामला साल 2019 का है जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

हांगकांग की एक महिला को लंबे समय से कब्ज की समस्या थी। एक दिन शौच करते वक्त उसने जरुरत से ज्यादा या कहें की क्षमता से ज्यादा जोर लगाने की कोशिश की तो उसकी 10 साल की याददाश्त चली गई। इसको ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया कहते हैं। आइए डॉक्टर आदित्य सोनी ( मनोचिकित्सक) से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं?

क्या होता है Transient Global Amnesia?

आसान भाषा में कहें तो यह याददाश्त का एक छोटा सा ब्रेक है। इसमें व्यक्ति की पुरानी यादें (जैसे अपना नाम, घर का पता, परिवार) तो सुरक्षित रहती हैं, लेकिन वह नई बातें याद नहीं रख पाता। मान लीजिए आपने उसे अभी पानी दिया, तो दो मिनट बाद उसे याद नहीं रहेगा कि उसने पानी पिया है। यह स्थिति आमतौर पर 2 से 8 घंटे तक रहती है और 24 घंटे के अंदर इंसान पूरी तरह ठीक हो जाता है। गंभीर स्थिति में व्यक्ति की कई सालों की याददाश्त भी गायब हो सकती है।

ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया (Transient Global Amnesia) के कारण?

  • अचानक से सदमा लगना।
  • बहुत ज्यादा वजन उठा लेना।
  • क्षमता से ज्यादा जोर लगाना।
  • बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहा लेना।
  • माइग्रेन वाले मरीजों को इसका ज्यादा नुकसान होता है।

Transient Global Amnesia के लक्षण क्या होते हैं?

  • व्यक्ति अचानक कन्फ्यूज हो जाता है।
  • एक ही सवाल को दोहराना।
  • साल, महीना या दिन भूल जाना।
  • याददाश्त चली जाना।

ट्रांजिएंट ग्लोबल एम्नेसिया (Transient Global Amnesia) से कैसे बचें?

  • मन को हमेशा शांत रखें।
  • भारी वजन उठाने की आदत नहीं है, तो अचानक ऐसा करने से बचें।
  • गर्म शरीर पर बहुत ठंडा पानी न डालें।
  • पूरी नींद लें और पौष्टिक खाना खाएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *