भास्कर न्यूज | सालमारी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए पर्यावरण प्रेमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजू कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे के अंबार और प्राकृतिक संसाधनों के बेतहाशा दोहन पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुभान अली ने इस मुलाकात को खास बनाते हुए एसडीएम को इनडोर प्लांट भेंट किया। उन्होंने संदेश दिया कि कार्यालयों और घरों के भीतर शुद्ध हवा सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम वस्तुओं की जगह जीवित पौधों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके स्थायी समाधान के लिए अनुमंडल में वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने और सख्त नियंत्रण लागू करने पर जोर दिया गया। एसडीएम राजू कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रशासन जन-भागीदारी के साथ एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागीब शजर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अजहर निजामी, मोहम्मद इफ्तिखार, मो. बख्तियार और दिलबर रेजा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के समक्ष एक ठोस विजन रखा है। बाजारों में बढ़ते प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एक व्यवस्थित तंत्र विकसित करने की मांग की गई। भास्कर न्यूज | सालमारी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए पर्यावरण प्रेमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजू कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे के अंबार और प्राकृतिक संसाधनों के बेतहाशा दोहन पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुभान अली ने इस मुलाकात को खास बनाते हुए एसडीएम को इनडोर प्लांट भेंट किया। उन्होंने संदेश दिया कि कार्यालयों और घरों के भीतर शुद्ध हवा सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम वस्तुओं की जगह जीवित पौधों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके स्थायी समाधान के लिए अनुमंडल में वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने और सख्त नियंत्रण लागू करने पर जोर दिया गया। एसडीएम राजू कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रशासन जन-भागीदारी के साथ एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागीब शजर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अजहर निजामी, मोहम्मद इफ्तिखार, मो. बख्तियार और दिलबर रेजा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के समक्ष एक ठोस विजन रखा है। बाजारों में बढ़ते प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एक व्यवस्थित तंत्र विकसित करने की मांग की गई।


