भास्कर न्यूज | कोढ़ा कोढ़ा पुलिस अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर साजेद आलम सहित कोढ़ा, बरारी, फलका, सेमापुर, कुर्सेला, कोलासी शिविर और पोठिया थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाना जरूरी है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई हो सके। साथ ही वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए। इसके अलावा अन्य अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया।सीमावर्ती क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भास्कर न्यूज | कोढ़ा कोढ़ा पुलिस अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर साजेद आलम सहित कोढ़ा, बरारी, फलका, सेमापुर, कुर्सेला, कोलासी शिविर और पोठिया थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाना जरूरी है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई हो सके। साथ ही वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए। इसके अलावा अन्य अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया।सीमावर्ती क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


