जीविका दीदी का फर्जी आईडी बनाकर कर रहा है ब्लैकमेल

भास्कर न्यूज | जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान इलाके के रहने वाले जीविका दीदी का सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में रतनी फरीदपुर प्रखंड में कार्यरत जीविका दीदी ने कुर्था बाजार के एक मिशनरी दुकानदार पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करते हुए प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि जिस युवक पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है वह कुर्था बाजार का रहने वाला कमर राजा बताया जाता है जिसका कुर्था बाजार में एसबीआई एटीएम के बगल में मिशनरी दुकान है। महिला का आरोप है कि युवक अलग-अलग नंबर से मुझे एवं मेरी बहन को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। सूचक का आरोप है कि युवक द्वारा उनके नाम से इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर गलत उपयोग कर रहा है एवं पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। युवक रात में भी फोन कर परेशान करता है विरोध करने पर जान से मारने एवं परिवार को बदनाम करने की बात करता है साथ ही सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने की धमकी देता है। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। भास्कर न्यूज | जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान इलाके के रहने वाले जीविका दीदी का सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में रतनी फरीदपुर प्रखंड में कार्यरत जीविका दीदी ने कुर्था बाजार के एक मिशनरी दुकानदार पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करते हुए प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि जिस युवक पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है वह कुर्था बाजार का रहने वाला कमर राजा बताया जाता है जिसका कुर्था बाजार में एसबीआई एटीएम के बगल में मिशनरी दुकान है। महिला का आरोप है कि युवक अलग-अलग नंबर से मुझे एवं मेरी बहन को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। सूचक का आरोप है कि युवक द्वारा उनके नाम से इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर गलत उपयोग कर रहा है एवं पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। युवक रात में भी फोन कर परेशान करता है विरोध करने पर जान से मारने एवं परिवार को बदनाम करने की बात करता है साथ ही सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने की धमकी देता है। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *