भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला एवं प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक मुख्यालय स्थिति डुमरा हवाई अड्डा मैदान में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार के सम्मान समारोह का आयोजन पटना में 24 मई (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय राज्य संगठन के द्वारा लिया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति भी शिक्षा मंत्री ने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव को प्रदान किया है। इस सम्मान समारोह को भव्यता से आयोजित करने का दायित्व सभी जिला के संघीय पदाधिकारी एवं प्रखंड के संघीय पदाधिकारियों का है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वर्तमान के शिक्षा मंत्री का अहम भूमिका बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों को पंद्रह प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिलवाने में रहा है। बैठक में मुख्य रुप से जिला वरीय उपाध्यक्ष राम बाबू ठाकुर, जिला संयोजक मदन झा, जिला कार्यालय सचिव जितेन्द्र राम आदि मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला एवं प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक मुख्यालय स्थिति डुमरा हवाई अड्डा मैदान में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार के सम्मान समारोह का आयोजन पटना में 24 मई (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय राज्य संगठन के द्वारा लिया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति भी शिक्षा मंत्री ने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव को प्रदान किया है। इस सम्मान समारोह को भव्यता से आयोजित करने का दायित्व सभी जिला के संघीय पदाधिकारी एवं प्रखंड के संघीय पदाधिकारियों का है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वर्तमान के शिक्षा मंत्री का अहम भूमिका बिहार के चार लाख नियोजित शिक्षकों को पंद्रह प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिलवाने में रहा है। बैठक में मुख्य रुप से जिला वरीय उपाध्यक्ष राम बाबू ठाकुर, जिला संयोजक मदन झा, जिला कार्यालय सचिव जितेन्द्र राम आदि मौजूद रहे।


