मां का पैसा पड़ोसी के खाते में डालने वाले को रिमांड होम भेजा, साजिश रचने वाले अब भी फरार

मां का पैसा पड़ोसी के खाते में डालने वाले को रिमांड होम भेजा, साजिश रचने वाले अब भी फरार

मां के खाते से करीब 45 लाख रुपए पड़ोसियों के खाते में डालने वाले नाबालिग बेटे को पूछताछ के बाद रिमांड होम भेज दिया गया। वहीं जिन लोगों पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया है, वे फरार चल रहे हैं। पीड़िता ने अनिल सिंह, अक्षत सिंह सहित दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने मेरे बेटे को तो रिमांड होम भेज दिया, लेकिन जिन लोगों ने उसे बरगला कर 45 लाख की ठगी की है, उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। अबतक मुझे यह भी नहीं बताया गया है कि आरोपियों के खाते फ्रीज हुए हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि आरोपी मेरे पड़ोसी हैं और उन लोगों से मुझे जान का खतरा है। पीड़िता ने कहा कि मैं शिक्षिका हूं। मेरे पति रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। उनके रिटायरमेंट के पैसे से ही कुछ मुचुअल फंड खरीदे थे। मेरे स्कूल से आने के बाद मेरा बेटा ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने मोबाइल ले लेता था। इसके बाद वह मेरे खाते और एटीएम से पड़ोसी के खाते में पैसे देता था। मेरा बेटा अक्सर पड़ोसी के ही घर में रहता था। मुचुअल फंड को तोड़कर मेरे खाते से 35 लाख का लोन लिया गया। शेष पैसे खाते में थे, जो पड़ोसी को दिए गए। पड़ोसी ने मेरे पैसे से दो बुलेट, एक स्कूटी और ज्वेलरी खरीद ली है। वाराणसी की सैर की है। इसके अलावा अन्य जगहों पर मेरे पैसे खर्च किए। दिसंबर 2025 से ही यह गोरखधंधा मेरा बेटा पड़ोसी के साथ मिलकर कर रहा था। मां के खाते से करीब 45 लाख रुपए पड़ोसियों के खाते में डालने वाले नाबालिग बेटे को पूछताछ के बाद रिमांड होम भेज दिया गया। वहीं जिन लोगों पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया है, वे फरार चल रहे हैं। पीड़िता ने अनिल सिंह, अक्षत सिंह सहित दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने मेरे बेटे को तो रिमांड होम भेज दिया, लेकिन जिन लोगों ने उसे बरगला कर 45 लाख की ठगी की है, उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। अबतक मुझे यह भी नहीं बताया गया है कि आरोपियों के खाते फ्रीज हुए हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि आरोपी मेरे पड़ोसी हैं और उन लोगों से मुझे जान का खतरा है। पीड़िता ने कहा कि मैं शिक्षिका हूं। मेरे पति रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। उनके रिटायरमेंट के पैसे से ही कुछ मुचुअल फंड खरीदे थे। मेरे स्कूल से आने के बाद मेरा बेटा ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने मोबाइल ले लेता था। इसके बाद वह मेरे खाते और एटीएम से पड़ोसी के खाते में पैसे देता था। मेरा बेटा अक्सर पड़ोसी के ही घर में रहता था। मुचुअल फंड को तोड़कर मेरे खाते से 35 लाख का लोन लिया गया। शेष पैसे खाते में थे, जो पड़ोसी को दिए गए। पड़ोसी ने मेरे पैसे से दो बुलेट, एक स्कूटी और ज्वेलरी खरीद ली है। वाराणसी की सैर की है। इसके अलावा अन्य जगहों पर मेरे पैसे खर्च किए। दिसंबर 2025 से ही यह गोरखधंधा मेरा बेटा पड़ोसी के साथ मिलकर कर रहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *