लखनऊ में सामूहिक विवाह समारोह:दो जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे

लखनऊ में सामूहिक विवाह समारोह:दो जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे

लखनऊ के लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में बुधवार को एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। हिंदू महिला सेवा समिति और वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में दो जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए, जिससे उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस समारोह का आयोजन वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष और समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता ‘शिमला परिवार’ के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आए ग्रीन बेरी वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन और समाजसेवी राजेश गुप्ता का माला पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। अशोक गुप्ता और एडवोकेट गुलाबचंद गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए गए विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। वर-वधू पक्ष से आए मेहमानों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। संस्था की ओर से नवविवाहित वधुओं को कपड़े, बर्तन, अलमारी, कूलर, बेड, सोने की कील, चांदी की बिछिया और अन्य आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। असहाय परिवारों की सहायता करना है राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल जरूरतमंद और असहाय परिवारों की सहायता करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों की पूरी जानकारी सत्यापित करने के बाद ही सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता ने घोषणा की कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा में भी हरसंभव सहयोग करेगी।समारोह में निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *