सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की मां के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि शुक्रवार के अहले सुबह एक महिला की मौत सुसराल मे हुई और सुसराल पक्ष फरार है। इधर, सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी गांव की निवासी मृतका की मां नूरानी खातून ने बलवाहाट थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का पति मो. जफर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता था। रौनक खातून इसका विरोध करती थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बदचलन कहकर बेरहमी से पति ने पीटा परिजनों के अनुसार, रौनक लगभग छह महीने बाद अपने मायके से ससुराल लौटी थी। वहीं, उसका पति मो. जफर भी 14 मई को राजस्थान से घर वापस आया था। घर लौटने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि बीते गुरुवार को पड़ोस में एक शादी समारोह में रौनक खातून ने डांस किया था, जिससे नाराज होकर उसके पति ने उसे ‘बदचलन’ कहकर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है कि रौनक ने मारपीट की जानकारी फोन पर अपनी मां को दी थी, लेकिन मायके वालों ने इसे सामान्य घरेलू विवाद समझकर गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि बाद में पति जफर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मामले में अनुसंधान जारी – एसडीपीओ इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अनुसंधान जारी है। सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की मां के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि शुक्रवार के अहले सुबह एक महिला की मौत सुसराल मे हुई और सुसराल पक्ष फरार है। इधर, सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी गांव की निवासी मृतका की मां नूरानी खातून ने बलवाहाट थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का पति मो. जफर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता था। रौनक खातून इसका विरोध करती थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बदचलन कहकर बेरहमी से पति ने पीटा परिजनों के अनुसार, रौनक लगभग छह महीने बाद अपने मायके से ससुराल लौटी थी। वहीं, उसका पति मो. जफर भी 14 मई को राजस्थान से घर वापस आया था। घर लौटने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। आरोप है कि बीते गुरुवार को पड़ोस में एक शादी समारोह में रौनक खातून ने डांस किया था, जिससे नाराज होकर उसके पति ने उसे ‘बदचलन’ कहकर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है कि रौनक ने मारपीट की जानकारी फोन पर अपनी मां को दी थी, लेकिन मायके वालों ने इसे सामान्य घरेलू विवाद समझकर गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि बाद में पति जफर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। मामले में अनुसंधान जारी – एसडीपीओ इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अनुसंधान जारी है।


