टेंपो से टकराने के बाद पलटी गाड़ी, छात्र की मौत:औरंगाबाद में चार लोग घायल, लड़की देखने जा रहे थे कार सवार लोग

टेंपो से टकराने के बाद पलटी गाड़ी, छात्र की मौत:औरंगाबाद में चार लोग घायल, लड़की देखने जा रहे थे कार सवार लोग

औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 17 साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जौड़ा और करमडीह गांव के बीच संडा बालुगंज रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ऑटो से टकराने के बाद सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी मुन्ना भुइयां के 17 साल के बेटे दीना भुइयां के रूप में की गई है। घायलों में गांव के ही दिनेश भुइयां, गौतम भुइयां और लवकुश भुइयां शामिल हैं। दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीना भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुआ कार बरवाडीह गांव निवासी स्वर्गीय विमलेश भुइयां के बेटे सुनील भुइयां की शादी तय हुई थी। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लड़का देखने गांव आए थे। इसके बाद शनिवार को लड़का पक्ष के लोग लड़की देखने के लिए देव थाना क्षेत्र के केताकी के पास स्थित ढाबी गांव जा रहे थे। गांव का ही नन्हकु भुइयां भाड़े पर इनोवा कार चलाता था और उसी वाहन से सभी लोग लड़की देखने निकले थे। परिजनों के अनुसार, जब इनोवा जौड़ा और करमडीह गांव के बीच पहुंची, तब चालक ने आगे चल रहे ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान इनोवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत और बचाव काम में जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त इनोवा और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सदर अस्पताल में किशोर की मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। दीना भुइयां अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर का छात्र था। औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 17 साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जौड़ा और करमडीह गांव के बीच संडा बालुगंज रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ऑटो से टकराने के बाद सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी मुन्ना भुइयां के 17 साल के बेटे दीना भुइयां के रूप में की गई है। घायलों में गांव के ही दिनेश भुइयां, गौतम भुइयां और लवकुश भुइयां शामिल हैं। दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीना भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुआ कार बरवाडीह गांव निवासी स्वर्गीय विमलेश भुइयां के बेटे सुनील भुइयां की शादी तय हुई थी। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग लड़का देखने गांव आए थे। इसके बाद शनिवार को लड़का पक्ष के लोग लड़की देखने के लिए देव थाना क्षेत्र के केताकी के पास स्थित ढाबी गांव जा रहे थे। गांव का ही नन्हकु भुइयां भाड़े पर इनोवा कार चलाता था और उसी वाहन से सभी लोग लड़की देखने निकले थे। परिजनों के अनुसार, जब इनोवा जौड़ा और करमडीह गांव के बीच पहुंची, तब चालक ने आगे चल रहे ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान इनोवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत और बचाव काम में जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त इनोवा और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सदर अस्पताल में किशोर की मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। दीना भुइयां अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर का छात्र था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *