लखीसराय के सूर्यगढ़ा बाजार स्थित SBI ब्रांच के समीप बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अमीषा कुमारी उर्फ अंशु (26) सूर्यगढ़ा निवासी रिशु कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस FSL टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति रिशु कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने शव को नीचे उतारा ससुराल पक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अमीषा ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने शव को नीचे उतार दिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के बीच हत्या की आशंका को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे घरेलू कलह को घटना की वजह माना जा रहा है। मृतका के गले पर पीछे तक निशान पाए गए जांच के दौरान मृतका के गले पर पीछे तक निशान पाए गए हैं। आमतौर पर फांसी के मामलों में निशान गले के आगे के हिस्से में होता है, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मृतका के चेहरे पर भी चोट के निशान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ की रहने वाली थी। आठ वर्ष पूर्व उसने रिशु कुमार से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दंपति की छह वर्ष की एक बेटी भी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी – थानाध्यक्ष मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पुलिस को आवेदन दिया जाएगा। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय के सूर्यगढ़ा बाजार स्थित SBI ब्रांच के समीप बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अमीषा कुमारी उर्फ अंशु (26) सूर्यगढ़ा निवासी रिशु कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस FSL टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति रिशु कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने शव को नीचे उतारा ससुराल पक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अमीषा ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने शव को नीचे उतार दिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के बीच हत्या की आशंका को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे घरेलू कलह को घटना की वजह माना जा रहा है। मृतका के गले पर पीछे तक निशान पाए गए जांच के दौरान मृतका के गले पर पीछे तक निशान पाए गए हैं। आमतौर पर फांसी के मामलों में निशान गले के आगे के हिस्से में होता है, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मृतका के चेहरे पर भी चोट के निशान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ की रहने वाली थी। आठ वर्ष पूर्व उसने रिशु कुमार से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दंपति की छह वर्ष की एक बेटी भी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी – थानाध्यक्ष मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पुलिस को आवेदन दिया जाएगा। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


