छतरपुर में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल:पुरानी रंजिश में भड़का विवाद; तलवारबाजी और मारपीट में 6 घायल, 2 गंभीर

छतरपुर में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल:पुरानी रंजिश में भड़का विवाद; तलवारबाजी और मारपीट में 6 घायल, 2 गंभीर

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-14 में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट और तलवारबाजी हो गई। विवाद में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो का इलाज बड़ामलहरा अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और वंशकार समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। एक पक्ष की महिला कविता वंशकार और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग इलाके में खुलेआम जुआ खिलाते हैं, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। कविता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। हमले में कविता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायल कविता की देवरानी चमेली वंशकार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वे थाने पहुंचे, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। घायलों की देखिए 3 तस्वीरें… दोनों पक्षों के लोग घायल विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के अनुसार उनके भी तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो का इलाज बड़ामलहरा अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बड़ामलहरा थाना प्रभारी शिशिर तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के बयान दर्ज होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *