Bullish candlestick pattern: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत से ही खरीदारी रही जिससे पूरे बाजार का हाल पॉजिटिव रहा। शेयर बाजार में आज बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न (Bullish candlestick pattern) देखने को मिला। इस पैटर्न का मतलब है कि मार्केट में तेजी बनी हुई है, ट्रेंड ऊपर की ओर है और यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। इसके साथ इंडेक्स इस प्रोसेस में अपने 50 दिनों के EMA से ऊपर बना हुआ है। यानी कि यह एक तरह का सपोर्ट लेवल है, जिससे पता चलता है कि मार्केट में लंबे समय तक मजबूती बनी रह सकती है।
अच्छी शुरुआत के बाद बढ़ा मार्केट
सेंसेक्स आज 79,273 के स्तर पर बंद हुआ। आज कुल मिलाकर सेंसेक्स में 753 अंकों की बढ़त रही। इसके साथ ही निफ्टी ने भी हरे निशान के साथ शुरुआत करके तेजी दिखाई और 212 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24,576 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। FMCG और रियल एस्टेट में 2-2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही र बैंक और टेलीकॉम इंडेक्स में 1-1% की बढ़त हुई।
आज के टॉप गेनर्स
आज के बाजार में कई प्रमुख शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। NSE में Elecon Engg Co, PNB Housing, Lemon Tree Hotels, Five-Star Business Finance और Nestlé India जैसे शेयरों ने करीब 7% से 8% तक की मजबूत बढ़त दर्ज की।
वहीं BSE में HUL, Trent Limited, ICICI Bank, Bajaj Finance और HDFC Bank जैसे बड़े और भरोसेमंद शेयरों में 2% से 3.5% तक की बढ़त देखने को मिली, जो बाजार में स्थिर और व्यापक तेजी का संकेत देती है। कुल मिलाकर, मार्केट का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।
आज के टॉप लूजर्स
दूसरी तरफ आज बाजार में कुछ प्रमुख शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के Ola Electric Mobility के शेयर में करीब 4.47% की गिरावट आई, जबकि Natco Pharma और Eris Lifesciences में भी लगभग 4% तक की कमजोरी दर्ज की गई। इसके अलावा SBI Life Insurance और eClerx Services के शेयर भी 3% से ज्यादा टूटे। इसके अलावा BSE में BEL और Kwality wall’s में 1% से ज्यादा क गिरावट दर्ज की गई।


