Mandi Bhav : एक सप्ताह बाद लहसुन में फिर से आई तेजी, 8 हजार कट्टों की आवक, जानें ताजा भाव

Mandi Bhav : एक सप्ताह बाद लहसुन में फिर से आई तेजी, 8 हजार कट्टों की आवक, जानें ताजा भाव

बारां। कृषि उपज मंडी में लहसुन के भाव में फिर से तेजी आई है। बंद बाजार में दिशावरी मांग तथा स्टॉकिट्स की लेवाली के चलते करीब 10-12 दिन बाद बेस्ट क्वलिटी लहसुन में करीब 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

कृषि उपज मंडी में शनिवार को करीब 8 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। नीलामी के दौरान बॉक्स क्वालिटी ऊंटी डबल बोम लहसुन उच्चतम 18050 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

वहीं न्यूनतम लाटरी क्वालिटी लहसुन 4100 रुपए प्रति क्विंटल तक के नीचले स्तर पर बिका। शनिवार को ऊंटी डबल बोम 12 से 18 हजार रुपए, देशी डबल बोम 10 से 14 हजार 500, फूलगोला 8 से 10 हजार, लड्डू 5 से 8 हजार तथा लाटरी लहसुन 4100 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

एक सप्ताह बाद आई तेजी

कृषि मंडी में करीब 10 दिन पूर्व बेस्ट क्वालिटी लहसुन 17 हजार रुपए क्विंटल से अधिक के भाव पर बिका था। उसके बाद पुन: भावो में नरमी आने के चलते यह तेजी 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई थी।

लहसुन व्यापारी जगदीश बंसल तथा हरीश विजयवर्गीय ने बताया कि शनिवार को बेस्ट क्वालिटी लहसुन के भावो में करीब 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। दक्षिण भारत से निकली डिमाण्ड तथा स्टॉकिट्स की लेवाली के चलते यह तेजी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *