कैथल में ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:अल सुबह हुआ हादसा, जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया

कैथल में ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:अल सुबह हुआ हादसा, जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया

कैथल के गांव टीक में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति सुबह करीब 5:00 बजे घर से किसी को बिना कुछ बताए निकल गया था और रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के सरकारी स्कूल के नजदीक फाटक पर पहुंचा तो जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव टीक के निवासी कुलविंदर के रूप में हुई है।
पास से गुजर रहे लोगों ने दी सूचना
आसपास के लोगों ने जैसे ही हादसे को देखा तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मजदूरी करता था कुलविंदर
जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान गांव टीक के रहने वाले 41 वर्षीय कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पत्नी किसी मनमुटाव के चलते उसके पास नहीं रह रही थी। इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने मृतक कुलविंदर के भाई हरदीप के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *