जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत 52 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) का तबादला किया गया है। बुधवार को पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में हाल ही में पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद से पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की नई तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में की गई है। यह फैसला प्रशासनिक जरूरतों और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।
अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे निरीक्षकों को हाल ही में डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोट किया गया था, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग तय की गई।
जारी सूची के अनुसार, पहले स्थान पर अजयकांत रतूडी को उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर में तैनात किया गया है। वहीं सरोज धायल को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन-1, पुलिस आयुक्तालय जयपुर में पोस्टिंग मिली है। वहीं नरेन्द्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में नियुक्त किया गया है।
यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट :
शिखा विश्नोई को उप पुलिस अधीक्षक, आरएसी, किशनगढ़ में तैनाती दी गई है। इसके अलावा बाबू लाल मीणा को उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, झालावाड़ में पदस्थापित किया गया है।
डीजीपी राजीव शर्मा द्वारा जारी इस आदेश में हाल ही में निरीक्षक से पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।


