देवीपाटन रेंज में बड़ा फेरबदल: 92 उपनिरीक्षकों का तबादला, 36 को गोंडा से दूसरे जिलों में भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

देवीपाटन रेंज में बड़ा फेरबदल: 92 उपनिरीक्षकों का तबादला, 36 को गोंडा से दूसरे जिलों में भेजा गया, देखें पूरी लिस्ट

UP Police Transfer News: उत्तर प्रदेश के देवीपाटन रेंज में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने रेंज के चार जिलों में तैनात 92 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें गोंडा जिले के 36 उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। जिन्हें बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को सात दिन के भीतर कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

देवीपाटन परिक्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार रेंज के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में तैनात कुल 92 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण उन पुलिसकर्मियों के किए गए हैं। जिन्होंने एक जिले में निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली थी। इसी क्रम में गोंडा जिले में कार्यरत 36 उपनिरीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया है।

गोंडा से इन सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

तबादले की लिस्ट में प्रदीप कुमार सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, गंगादीन यादव और कोमल प्रसाद यादव को बलरामपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मोहम्मद सरफराज खान, पशुपतिनाथ तिवारी, विश्वास कुमार चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार यादव को श्रावस्ती जनपद में तैनात किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को बहराइच भेजा गया है।

दिग्विजय यादव, परशुराम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, सुभाष यादव, राजेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार यादव, चंद्रिका यादव, अशोक कुमार सिंह, घनश्याम वर्मा और अन्य अधिकारी शामिल हैं। आईजी ने रेंज के एसपी को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित सभी उपनिरीक्षकों को सात दिनों के भीतर कार्यमुक्त कर उनकी नई तैनाती वाले जिलों के लिए रवाना किया जाए। इसके साथ ही अनुपालन रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जाए।

देवीपाटन
देवीपाटन
देवीपाटन

बहराइच से कई उपनिरीक्षक गोंडा भेजे गए

दूसरी ओर बहराइच जिले से भी कई उपनिरीक्षकों को गोंडा स्थानांतरित किया गया है। इनमें श्रवण कुमार, कल्पना सिंह, जगन्नाथ यादव, ओंकार यादव, राजेश दुबे, गोपाल तिवारी, शैलेंद्र कुमार सोनकर और अहमद हुसैन प्रमुख हैं। आईजी अमित पाठक ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक व्यवस्था के तहत की गई है। उनका कहना है कि पुलिस बल में संतुलन बनाए रखने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे स्थानांतरण किए जाते हैं। रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *