भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली स्थित निजी स्कूल में अचानक बेहोश हो जाने से एक महिला मेड की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी स्व. लल्लू चौधरी की 40 साल की पत्नी चंद्रावती देवी है। वह बामपाली स्थित प्राइवेट स्कूल में मेड का काम करती थी। गर्मी के कारण मौत की आशंका इधर, उसी स्कूल में साथ काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि आज स्कूल में मीटिंग था। जिसको लेकर सभी शिक्षक और कर्मचारी आए हुए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद जब सभी लोग बैठे थे। इस दौरान चंद्रावती देवी खाना खाने के बाद उठी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। तभी स्कूल अन्य कर्मचारियों केने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया । जहां डॉक्टर ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उनके शव को वापस गांव ले गए। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि मृत अवस्था में महिला को सदर अस्पताल लाया गया था,अत्यधिक गर्मी होने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि आरा का तापमान अभी 40 डिग्री है। भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली स्थित निजी स्कूल में अचानक बेहोश हो जाने से एक महिला मेड की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी स्व. लल्लू चौधरी की 40 साल की पत्नी चंद्रावती देवी है। वह बामपाली स्थित प्राइवेट स्कूल में मेड का काम करती थी। गर्मी के कारण मौत की आशंका इधर, उसी स्कूल में साथ काम कर रहे कर्मचारी ने बताया कि आज स्कूल में मीटिंग था। जिसको लेकर सभी शिक्षक और कर्मचारी आए हुए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद जब सभी लोग बैठे थे। इस दौरान चंद्रावती देवी खाना खाने के बाद उठी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। तभी स्कूल अन्य कर्मचारियों केने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया । जहां डॉक्टर ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उनके शव को वापस गांव ले गए। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि मृत अवस्था में महिला को सदर अस्पताल लाया गया था,अत्यधिक गर्मी होने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि आरा का तापमान अभी 40 डिग्री है।


