चतरा में मुर्गी वाहन बाइक सवार पर पलटा:महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर, तेज रफ्तार की वजह से हादसा

चतरा में मुर्गी वाहन बाइक सवार पर पलटा:महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर, तेज रफ्तार की वजह से हादसा

चतरा जिले में परिसदन भवन के पास मुर्गी के चूजे लदा एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी दीपक कुमार दास और रूबी कुमारी पल्सर बाइक पर सवार होकर चतरा मुख्यालय पहुंचे थे। परिसदन भवन के सामने बाइक खड़ी कर वे रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार मुर्गी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सीधे उन पर पलट गया। बताया गया कि वाहन बिहार से चूजे लेकर इटखोरी गया था। माल खाली कर वापस लौट रहा था। घायलों को लोगों ने निकाला, हालत नाजुक हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सवार वाहन के मलबे तथा मुर्गियों के कैरेट के नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों को गंभीर और अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से चतरा आए थे। तेज रफ्तार की वजह से हादसा संभव घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। संभावना जताई जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ होगा। चतरा जिले में परिसदन भवन के पास मुर्गी के चूजे लदा एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी दीपक कुमार दास और रूबी कुमारी पल्सर बाइक पर सवार होकर चतरा मुख्यालय पहुंचे थे। परिसदन भवन के सामने बाइक खड़ी कर वे रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार मुर्गी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सीधे उन पर पलट गया। बताया गया कि वाहन बिहार से चूजे लेकर इटखोरी गया था। माल खाली कर वापस लौट रहा था। घायलों को लोगों ने निकाला, हालत नाजुक हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सवार वाहन के मलबे तथा मुर्गियों के कैरेट के नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों को गंभीर और अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से चतरा आए थे। तेज रफ्तार की वजह से हादसा संभव घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। संभावना जताई जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *