मधुबनी DM ने किया सेल्फ एन्युमेरेशन:नागरिकों से जनगणना में भागीदारी और पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने की अपील

मधुबनी DM ने किया सेल्फ एन्युमेरेशन:नागरिकों से जनगणना में भागीदारी और पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने की अपील

मधुबनी में भारत सरकार के ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्वघोषणा) अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और सहभागितापूर्ण बनाना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्वघोषणा कर जिलेवासियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और डेटा की सटीकता व विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है। सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। जिले के सभी नागरिकों से अपील जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी देरी के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने ‘जनगणना में सबकी भागीदारी’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड और पंचायत स्तर पर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें और मधुबनी जिले को जनभागीदारी में अग्रणी बनाया जा सके। मधुबनी में भारत सरकार के ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्वघोषणा) अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और सहभागितापूर्ण बनाना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्वघोषणा कर जिलेवासियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और डेटा की सटीकता व विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है। सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है ताकि योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। जिले के सभी नागरिकों से अपील जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी देरी के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने ‘जनगणना में सबकी भागीदारी’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड और पंचायत स्तर पर इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें और मधुबनी जिले को जनभागीदारी में अग्रणी बनाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *