भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा:सीएम सम्राट के समर्थन में लगे नारे, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश की तस्वीर भी साथ लेकर चले

भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा:सीएम सम्राट के समर्थन में लगे नारे, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश की तस्वीर भी साथ लेकर चले

बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद एनडीए की ओर से आभार यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग यात्रा में शामिल हुए। सीएम के प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लिए कार्यकर्ता में शामिल हुए। आभार यात्रा की शुरुआत स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक, कचहरी चौक, खलीफाबाग,घंटाघर होते हुए भामाशाह चौक तक पहुंची। करीब 3 किलोमीटर तक एनडीए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सीएम के समर्थन में नारे लिखे थे यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर थे, जिन पर मुख्यमंत्री के समर्थन में लिखे नारे दिखाई दे रहे थे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में बढ़ेगा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, लोजपा (रामविलास) के युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच विश्वास कायम रखने का आह्वान किया। बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद एनडीए की ओर से आभार यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग यात्रा में शामिल हुए। सीएम के प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लिए कार्यकर्ता में शामिल हुए। आभार यात्रा की शुरुआत स्टेशन चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक, कचहरी चौक, खलीफाबाग,घंटाघर होते हुए भामाशाह चौक तक पहुंची। करीब 3 किलोमीटर तक एनडीए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सीएम के समर्थन में नारे लिखे थे यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर थे, जिन पर मुख्यमंत्री के समर्थन में लिखे नारे दिखाई दे रहे थे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में बढ़ेगा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर काम करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, लोजपा (रामविलास) के युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने भी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच विश्वास कायम रखने का आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *