उज्जैन में लग्जरी कार ऑडी जलकर खाक:राजस्थान से बगैर रुके आ रहे थे खाचरोद, आग लगते ही बाहर निकले

उज्जैन में लग्जरी कार ऑडी जलकर खाक:राजस्थान से बगैर रुके आ रहे थे खाचरोद, आग लगते ही बाहर निकले

उज्जैन में भीषण गर्मी के बीच एक लग्जरी कार में आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार को खाचरौद क्षेत्र में बरलाई रोड पर एक ऑडी Q5 देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महंगी कार धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा निवासी लक्ष्यराज सिंह राठौड़ अपने साथी के साथ रिश्तेदार से मिलने खाचरौद के ग्राम अर्जला आए थे। वे राजस्थान से बिना रुके लगातार सफर कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति भांपते हुए राठौड़ ने तुरंत गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर जांच करने लगे, तभी अचानक कार में आग भड़क उठी। आग लगते ही बाहर निकल आए थे युवक आग लगते ही दोनों युवक तुरंत कार से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर खाचरौद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हीट के कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट का अंदेशा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक लगातार ड्राइव करने के कारण कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। डीजल से भरी कार होने के कारण आग तेजी से फैल गई और गाड़ी में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *