नवादा से शेखपुरा आ रहा शराब तस्कर गिरफ्तार:स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ला रहा था 15 बोतल विदेशी शराब, जब्त

नवादा से शेखपुरा आ रहा शराब तस्कर गिरफ्तार:स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ला रहा था 15 बोतल विदेशी शराब, जब्त

शेखपुरा में गुरुवार को स्थानीय उत्पाद थाना पुलिस ने शहर के जखराज स्थान से हुसैनाबाद जाने वाली सड़क पर घात लगाकर एक अंतरजिला शराब तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के पुलिस सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार और एएसआई धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप में किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक स्कूटी से विदेशी शराब की खेप पहुंचाने अपने नवादा स्थित गांव से शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला आ रहा था। शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया पुलिस ने उसकी स्कूटी की तलाशी ली, तो सीट के नीचे से 750 एमएल की 15 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद पुलिस को शिकायत मिली थी कि गिरफ्तार युवक अक्सर स्कूटी में विदेशी शराब छिपाकर शहर में पहुंचाता है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। शेखपुरा में गुरुवार को स्थानीय उत्पाद थाना पुलिस ने शहर के जखराज स्थान से हुसैनाबाद जाने वाली सड़क पर घात लगाकर एक अंतरजिला शराब तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के पुलिस सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार और एएसआई धनंजय कुमार ने संयुक्त रूप में किया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक स्कूटी से विदेशी शराब की खेप पहुंचाने अपने नवादा स्थित गांव से शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला आ रहा था। शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया पुलिस ने उसकी स्कूटी की तलाशी ली, तो सीट के नीचे से 750 एमएल की 15 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद पुलिस को शिकायत मिली थी कि गिरफ्तार युवक अक्सर स्कूटी में विदेशी शराब छिपाकर शहर में पहुंचाता है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *