सीतामढ़ी के मेहसौल ओवरब्रिज निर्माण में 18 साल की देरी:BJP विधायक सुनील कुमार पिंटू बोले- ठेकेदार के आगे मंत्री विधायक DM सब फेल

सीतामढ़ी के मेहसौल ओवरब्रिज निर्माण में 18 साल की देरी:BJP विधायक सुनील कुमार पिंटू बोले- ठेकेदार के आगे मंत्री विधायक DM सब फेल

सीतामढ़ी जिले के बहुप्रतीक्षित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। करीब 18 वर्षों से निर्माणाधीन यह पुल अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस मामले पर सीतामढ़ी नगर के भाजपा विधायक सुनील कुमार पिंटू ने भी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक सुनील पिंटू ने बताया कि मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कई बार समयसीमा तय की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। पहले मार्च 2025 तक, फिर मार्च 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया गया। मार्च बीतने के बाद मई का लक्ष्य रखा गया, जो भी पूरा नहीं हुआ। अब निर्माण एजेंसी नवंबर तक काम पूरा करने की बात कह रही है। मंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन भी ठेकेदार के सामने बेबस विधायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की पहुंच काफी ऊपर तक है, जिसके कारण मंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन भी उसके सामने बेबस दिख रहे हैं। यदि ऐसा न होता, तो वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज सीतामढ़ी शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुल का निर्माण पूरा न होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को जाम और आवागमन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में 40 मजदूरों की संख्या दर्शाई जाती उन्होंने यह भी कहा कि पुल निर्माण में देरी के कारण लोग उन्हें भला-बुरा कहते हैं और उन्हें उनकी बातें सुननी पड़ती हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी चार से कम मजदूरों से काम लेती है, जबकि रिपोर्ट में 40 मजदूरों की संख्या दर्शाई जाती है। सीतामढ़ी जिले के बहुप्रतीक्षित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। करीब 18 वर्षों से निर्माणाधीन यह पुल अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस मामले पर सीतामढ़ी नगर के भाजपा विधायक सुनील कुमार पिंटू ने भी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक सुनील पिंटू ने बताया कि मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कई बार समयसीमा तय की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। पहले मार्च 2025 तक, फिर मार्च 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया गया। मार्च बीतने के बाद मई का लक्ष्य रखा गया, जो भी पूरा नहीं हुआ। अब निर्माण एजेंसी नवंबर तक काम पूरा करने की बात कह रही है। मंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन भी ठेकेदार के सामने बेबस विधायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की पहुंच काफी ऊपर तक है, जिसके कारण मंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन भी उसके सामने बेबस दिख रहे हैं। यदि ऐसा न होता, तो वर्षों से लंबित यह महत्वपूर्ण परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज सीतामढ़ी शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुल का निर्माण पूरा न होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को जाम और आवागमन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में 40 मजदूरों की संख्या दर्शाई जाती उन्होंने यह भी कहा कि पुल निर्माण में देरी के कारण लोग उन्हें भला-बुरा कहते हैं और उन्हें उनकी बातें सुननी पड़ती हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी चार से कम मजदूरों से काम लेती है, जबकि रिपोर्ट में 40 मजदूरों की संख्या दर्शाई जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *