चांद महाविद्यालय में पर्यावरण चुनौतियों पर व्याख्यान, समाधान पर मंथन

चांद महाविद्यालय में पर्यावरण चुनौतियों पर व्याख्यान, समाधान पर मंथन

छिंदवाड़ा. शासकीय महाविद्यालय चांद में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर असंतुलित पर्यावरण की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जंगल जमीन के फेफड़े हैं, जो हवा शुद्ध करते हैं। उन्होंने भविष्य को हरा-भरा रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. सिंह ने यह भी कहा कि पर्यावरण को खतरा मुनाफाखोरी और कंपनियों की लालच से है। पक्षी पर्यावरण के महत्वपूर्ण संकेतक हैं। प्रो. लक्ष्मण उइके ने कहा कि पृथ्वी हमारी नहीं, हम पृथ्वी के हैं और हर जीवधारी शुद्ध ऑक्सीजन का अधिकारी है। प्रो राजकुमार पहाड़े ने विकास की अंधी दौड़ में कांक्रीट के जंगल खड़े करने पर चिंता जताई। प्रो. सकरलाल बट्टी ने प्रकृति को उत्कृष्ट शिक्षक बताया। प्रो रक्षा उपश्याम ने कहा कि प्रकृति असाधारण कार्य करवाने के लिए प्रतिभा को जन्म देती है।

– बोरिया बोहता में पौधारोपण, संरक्षण का आह्वान

छिंदवाड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस पर बोरिया, इमलिया बोहता क्षेत्र के वार्ड 22 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्व-सहायता समूह सदस्यों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प किया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष शेषराव यादव, धर्मेंद्र मिगलानी, पार्षद विजय पांडेय, संजय पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढऩे पर जोर देते हुए जिलेवासियों से पौधारोपण में बढ़-चढकऱ भाग लेने की प्रेरणा दी। सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

– मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण कर जल संरक्षण का दिया संदेश

छिंदवाड़ा. सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर धरा को हरा-भरा बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अभय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि अंकुर अभियान एक जनभागीदारी आधारित महाअभियान है, जिसमें सभी नागरिकों को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर सिम्स डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ ज्योति रंगारे, संस्था अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव संदीप अग्निहोत्री, विजय बहादुर वर्मा, डॉ आरएस सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

– चित्रों से छात्रों ने उकेरे पर्यावरण की दशा

छिंदवाड़ा. माय भारत छिंदवाड़ा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम अभिनव शिक्षण एवं जनकल्याण समिति के द्वारा स्थानीय शासकीय महिला आईटीआई में किया गया। भीम सिंह धुर्वे ने बताया की इस अवसर पर चित्रकला ,निबंध, गोष्ठी, पौधा रोपण किया गया। जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी श्यामल राव ने बताया की जड़ों के बगैर वृक्ष में बढ़ोत्तरी नही हो सकती। जड़ों से काटकर कोई भी वृक्ष जीवित नही रह सकता, हमारे लिए हमारी संस्कृति ही हमारी जड़ है और भारतीय संस्कृति की जड़ों में है वन, वृक्ष, पानी, भूमि, यानी की पूरी प्रकृति है। मुख्य अतिथि के रुप में होमगार्ड कमांडेंट स्नेहलता पाठ्या ने बताया की प्राकृतिक आभा और हरियाली से आच्छादित हमारी वसुंधरा धीरे धीरे मूल स्वरूप को खोती जा रही है, इसके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करे। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी ऊईके, कल्पना कुडोपा, रागिनी उईके , पलक कोशिक, रिशिका ठाकरे, को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

– समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

छिंदवाड़ा. प्रदेश भर की विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लगातार बढ़ती हुई महंगाई, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितता, पेपर लीक की घटना तथा आरक्षण व्यवस्था से संबंधित मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रदेश सचिव डॉ लोधी विपिन वर्मा, महासचिव रविकिरण यादव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *