अछुआ-रकसिया पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव:ग्रामीण बोले- सड़क पर नाले का पानी बहता है, जलजमाव से बीमार होने का खतरा बढ़ा

अछुआ-रकसिया पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव:ग्रामीण बोले- सड़क पर नाले का पानी बहता है, जलजमाव से बीमार होने का खतरा बढ़ा

पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड की अछुआ-रकसिया पंचायत में विकास कार्यों की बदहाली और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पंचायत के मुखिया शंभू पासवान के कार्यकाल के अंतिम दौर में भी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। वार्ड संख्या 1 स्थित मुसहर टोली की निवासी आशा देवी ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी होती है और बरसात में जलजमाव व गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वार्ड संख्या 2 के ग्रामीण कमलेश सिंह ने जानकारी दी कि एसएच 2 मुख्य सड़क से लेकर सूरजनाथ रजक के घर तक लगभग 700 फीट लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के समय सड़क तालाब में बदल जाती है। गर्मी के मौसम में सड़क पर फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीवन दूभर हो जाता है। वार्ड संख्या 3 के निवासी फूल कुमारी देवी, मंजू देवी और जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से नियमित जलापूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है। सनी रजक, मणि कुमार, सुदामा वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सरवन वर्मा और सुमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि योजना का लाभ जरूरतमंदों के बजाय जनप्रतिनिधियों के करीबी लोगों को दिया जा रहा है। मामले को लेकर जब मुखिया शंभू पासवान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड की अछुआ-रकसिया पंचायत में विकास कार्यों की बदहाली और अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पंचायत के मुखिया शंभू पासवान के कार्यकाल के अंतिम दौर में भी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। वार्ड संख्या 1 स्थित मुसहर टोली की निवासी आशा देवी ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी होती है और बरसात में जलजमाव व गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वार्ड संख्या 2 के ग्रामीण कमलेश सिंह ने जानकारी दी कि एसएच 2 मुख्य सड़क से लेकर सूरजनाथ रजक के घर तक लगभग 700 फीट लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के समय सड़क तालाब में बदल जाती है। गर्मी के मौसम में सड़क पर फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीवन दूभर हो जाता है। वार्ड संख्या 3 के निवासी फूल कुमारी देवी, मंजू देवी और जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से नियमित जलापूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है। सनी रजक, मणि कुमार, सुदामा वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सरवन वर्मा और सुमित कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि योजना का लाभ जरूरतमंदों के बजाय जनप्रतिनिधियों के करीबी लोगों को दिया जा रहा है। मामले को लेकर जब मुखिया शंभू पासवान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *