Kudargarh Dham Fire video: सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी

Kudargarh Dham Fire video: सूरजपुर के कुदरगढ़ धाम में लगी भीषण आग, जल गई पुजारियों की झोपड़ी-शेड, मची अफरा-तफरी

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध मां बागेश्वरी देवी कुदरगढ़ धाम में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग से पहाड़ पर पुजारियों के बैठने व रहने के लिए बनी झोपड़ी तथा शेड भी जल (Huge fire in Kudargarh Dham) गया। आग की लपटें आसमान को छू रही हैं। आग लगने से पुजारियों व वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई है। पुजारियों ने आग लगने का वीडियो अपने मोबाइल पर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आग दानपेटी तक पहुंच गई थी, जिसे वहां से हटा लिया गया।

बता दें कि कुदरगढ़ (Fire in Kudargarh) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह सूरजपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर पहाड़ी पर स्थित है। यहां चैत्र नवरात्र व शारदीय नवरात्र में मां बागेश्वरी देवी के दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।

Huge fire, Fire in Kudargarh
Fire in Kudagarh Dham (PHoto- Patrika)

कुदरगढ़ में लगभग 800 सीढिय़ां चढऩे के बाद पहाड़ी पर मां के दर्शन (Maa Bageshwari) होते हैं। कुदरगढ़ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड समेत अन्य व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी व बारिश के दिनों में कोई परेशानी न हो। वहीं माता के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसके लिए पाइप से घेरकर लाइन की व्यवस्था भी की गई है।

Fire in Kudargarh Dham

यहां रोप-वे लगाने का काम भी प्रस्तावित है।इसी बीच शुक्रवार की दोपहर अचानक कुरदगढ़ धाम में आग (Fire in Kudargarh dham) लग गई। पुजारियों का कहना है कि आग लगने के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट किस चीज से हुआ, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

Kudargarh Dham Fire video: श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

लोगों की आस्था का केंद्र कुदरगढ़ धाम (Surajpur Kudargarh Dham) में नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। शुक्रवार की दोपहर भी कई श्रद्धालु यहां पूजा करने आए थे। इसी बीच अचानक आग लगने से उनके बीच अफरा-तफरी मच गई। आग से पुजारियों की झोपडिय़ां भी जल गईं।

Fire in Kudargarh Dham, Huge fire in Kudargarh Dham
Shade burnt from fire (Photo- Video grab)

कैसे पहुंचेगा फायरब्रिगेड?

कुदरगढ़ (Kudargarh Dham) की जिस पहाड़ी पर मां वास करती हैं, वह काफी ऊंचा है। मंदिर परिसर में आग लगने के बाद सबसे बड़ी समस्या उसे बुझाने की है, क्योंकि वहां फायरब्रिगेड पहुंचना टेढ़ी खीर है। हालांकि कुदरगढ़ ट्रस्ट समिति द्वारा फायरब्रिगेड को सूचना दी गई है। वहीं आग कैसे लगी, इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *