Kerala New Cabinet Ministers List: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल सोमवार सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। यह करीब 60 साल बाद हो रहा है जब UDF का पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा।
वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री लेंगे शपथ
रविवार को वीडी सतीशन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 20 अन्य मंत्रियों की सूची सौंप दी। इसमें अपना नाम शामिल करते हुए कुल 21 सदस्यों वाली कैबिनेट की घोषणा की गई। सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें राहुल गांधी सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होने वाले हैं।
वीडी सतीशन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की मजबूरी के कारण कई योग्य और हकदार नेताओं को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा, हर किसी को खुश करना संभव नहीं था। हमने इलाकों और समाज के विभिन्न वर्गों का पूरा ध्यान रखा है।
कांग्रेस को मिल सकते है 11 मंत्रालय
कांग्रेस को लगभग 11 मंत्रालय मिलने की संभावना है, जबकि बाकी सहयोगी दलों – इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), केरल कांग्रेस के विभिन्न गुटों और अन्य छोटे दलों – को बांटा जाएगा। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन, सुन्नी जोसेफ, थिरुवनचूर राधाकृष्णन, चांडी ओम्मेन और पीसी विश्वनाथ जैसे नाम चर्चा में हैं।
केरल में UDF की वापसी
यह UDF की वापसी मानी जा रही है क्योंकि पिछले चुनाव में LDF सरकार को हराकर UDF ने सत्ता हासिल की है। नई सरकार के सामने बाढ़ प्रबंधन, बेरोजगारी, पर्यटन संवर्धन और वित्तीय घाटे जैसे बड़े चुनौतियां होंगी। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा शीघ्र ही तय किया जाएगा।


