Karnataka New Congress President: कौन हैं बीके हरिप्रसाद? जिसने कर्नाटक में डीके शिवकुमार की ली जगह

Karnataka New Congress President: कौन हैं बीके हरिप्रसाद? जिसने कर्नाटक में डीके शिवकुमार की ली जगह

Karnataka New Congress President: कर्नाटक में कांग्रेस ने नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही संगठनात्मक फेरबदल भी कर दिया है। बुधवार को डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली, इसके बाद प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो गया। अब AICC ने डीके शिवकुमार की जगह प्रदेश अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

केसी वेणुगोपाल ने जारी की आधिकारिक सूचना

बता दें कि इस नियुक्ति की घोषणा एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है। उन्होंने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीके हरिप्रसाद को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के योगदान की सराहना की है।

कौन हैं बीके हरिप्रसाद

बता दें कि बीके हरिप्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। वह हिंदुत्व संगठनों और बीजेपी की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। हरिप्रसाद कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं। वह चार बार राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। 

बेंगलुरु में जन्मे हरिप्रसाद बिलावा समुदाय से आते हैं। उन्होंने कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई की हैं। वह वर्तमान में कर्नाटक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें आगामी परिषद चुनाव के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया है।

कब आए चर्चाओं में

बता दें कि बीके हरिप्रसाद उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मैच फिक्सिंग जैसी टिप्पणी की थी, जिस पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

डीके शिवकुमार ने सौंपा इस्तीफा

वहीं सीएम पद की शपथ लेने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दिया। 

डीके शिवकुमार ने लगातार छह साल तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य में व्यापक संगठनात्मक अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *