जयपुर। राजधानी जयपुर में मेयर पद को लेकर चल रही सियासी कवायद के बीच आज तस्वीर साफ होने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज जयपुर मेयर प्रत्याशी का नाम फाइनल कर लिया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से पार्षदों से रायशुमारी की जा रही है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा में किसी तरह की डिक्टेटरशिप नहीं चलती और पार्षदों की राय के आधार पर मेयर पद के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से शनिवार को मेयर प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। मेयर पद के लिए पार्टी के स्तर पर मंथन और रायशुमारी का दौर जारी है। नाम तय होने के बाद पार्टी की रणनीति भी स्पष्ट हो जाएगी।

