भाजपा विधायक से विवाद के बाद IPS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करैरा SDOP से बनाया ASP जबलपुर

भाजपा विधायक से विवाद के बाद IPS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, करैरा SDOP से बनाया ASP जबलपुर

Police Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 8 IPS और 66 ASP के ट्रांसफर किए हैं। इनमें शिवपुरी के करैरा SDOP आयुष जाखड़ का भी नाम है। IPS आयुष जाखड़ को जबलपुर का एएसपी बनाया गया है। IPS आयुष जाखड़ के ट्रांसफर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि बीते दिनों शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इसके साथ ही ग्वालियर एएसपी अनु बेलिवाल को जबलपुर एएसपी बनाया गया है।

भाजपा विधायक से विवाद के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPS आयुष जाखड़ शिवपुरी जिले में SDOP थे, वो बीते दिनों अप्रैल के महीने में उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को थाने में तलब कर चालानी कार्रवाई की थी। इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर एसडीओपी को चुनौती दी थी। हालांकि बाद में IPS एसोसिएशन ने पत्र लिखकर विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पार्टी ने भी प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मामला शांत हुआ था। अब IPS आयुष जाखड़ को एसडीओपी शिवपुरी से ट्रांसफर कर एएसपी जबलपुर बनाया गया है।

देखें वीडियो-

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने एसडीओपी को दी थी धमकी

इसके बाद बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के एक के बाद एक तीन वीडियो सामने आए हैं जिनमें वो SDOP को धमकाते नजर आ रहे थे। एक वीडियो में धमकाते हुए कहा था कि करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है जबकि दूसरे में कह रहे थे कि, ‘मेरा हाथ पहले ढाई किलो का था, लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है, इसकी (एसपी, एसडीओपी) बेचैनी दूर कर दूंगा।’प्रीतम लोधी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे ये भी कहा था कि, ’10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा।’

विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी थी टक्कर

इस पूरे विवाद की शुरुआत 16 अप्रैल को विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के द्वारा तेजी व लापरवाही से थार गाड़ी चलाते हुए 5 लोगों को टक्कर मारने से हुई थी। घटना के बाद आरोपी दिनेश लोधी ने घायलों को धमकाया भी था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वो घायलों से कह रहा था कि उसने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी वे क्यों नहीं हटे। उसने तब बाइक सवारों से यह भी पूछा था कि वो तीन सवारियों को बैठाकर बाइक लहराकर क्यों चला रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने दिनेश लोधी को थाने में तलब किया था और गाड़ी पर हूटर व विधायक नेम प्लेट लगी होने के साथ ही शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण चालानी कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *