IPL 2026: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, एयरपोर्ट पर हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

IPL 2026: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, एयरपोर्ट पर हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले रायपुर पहुंच चुकी है। टीम के आते ही एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए और पूरे माहौल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टीम के साथ कप्तान Hardik Pandya और दिग्गज बल्लेबाज Rohit Sharma समेत सभी खिलाड़ी पहुंचे। एयरपोर्ट पर फैंस ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया।

IPL 2026: रायपुर बना RCB का नया होम ग्राउंड

इस बार Royal Challengers Bengaluru ने रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium को अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। यहां 10 मई को RCB और MI के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। खास बात यह है कि पहली बार RCB अपने “घरेलू” मैच रायपुर में खेलेगी।

टिकटों की तेजी से हो रही बुकिंग

मैच के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उनकी कीमत ₹2,500 से शुरू होकर ₹8,000 या उससे अधिक तक जा रही है। 10 मई के मुकाबले के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, जिससे मैच को लेकर फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है। राज्य सरकार ने भी इस आयोजन को खास बनाने के लिए पहल की है। 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को 10 मई का मैच मुफ्त में देखने का मौका दिया जाएगा, जिससे युवाओं में भी उत्साह बढ़ गया है।

सुरक्षा और तैयारियां पूरी

स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ पूरे परिसर को तैयार किया जा रहा है, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इन मुकाबलों को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। होटल, बाजार और स्टेडियम के आसपास का इलाका पूरी तरह क्रिकेट के माहौल में डूबा नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि रायपुर IPL के इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

IPL 2026: रायपुर में 13 साल बाद आईपीएल मैच

रायपुर में होने वाले जिस आईपीएल मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, उसके टिकट बुकिंग खुलते ही पलक झपकते सोल्ड आउट हो गए। 13 साल बाद होने वाले आईपीएल मैच का उत्साह चरम पर है। आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को सुबह बुकिंग ओपन की गई। स्थिति ऐसी रही कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए।

3000 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक के महंगे टिकटों को लेने लोग टूट पड़े। एक साथ हजारों यूजर्स के लॉग-इन करने से आरसीबी का सर्वर भी ठप हो गया। पहले मैच के टिकट खत्म होते ही 13 मई को होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए सोमवार को विंडो खुलेगी। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने प्रमुख शहरों में से रायपुर को भी होम ग्राउंड में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *