Wife के साथ Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने आपके खाते में आएंगे 9,250 रुपये

Wife के साथ Post Office की इस स्कीम में करें निवेश, हर महीने आपके खाते में आएंगे 9,250 रुपये

Post Office MIS: कई बार ऐसा होता है कि हमें कहीं से एकमुश्त पैसा मिल जाता है। जमीन की बिक्री, पुराने घर की बिक्री, रिटायरमेंट का पैसा या और भी ऐसी कई चीजें हो सकती हैं, जिनसे हमें एकमुश्त पैसा मिला हो। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि इस पैसे को कहां इन्वेस्ट करें, जिससे यह सेफ भी रहे और कमाई भी होती रहे। यहां पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके काम आ सकती है। पति-पत्नी दोनों मिलकर भी इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आइए इस स्कीम के फीचर्स जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस MIS की खास बातें

  • पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में इस समय 7.4 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।
  • इस स्कीम में 1000 रुपये के गुणक में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस MIS के जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
  • इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है।
  • पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में निवेशक के खाते में हर महीने ब्याज की रकम डाली जाती है।
  • पोस्ट ऑफिस एमआईएस की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है।
  • इस योजना में आप हर महीने अधिकतम 9,250 रुपये ब्याज पा सकते हैं।
  • इस योजना में मैच्योरिटी के बाद आपके द्वारा जमा की गई रकम वापस मिल जाती है।

हर महीने मिलेगा 9,250 रुपये ब्याज

पति-पत्नी दोनों मिलकर पोस्ट ऑफिस एमआईएस में खाता खुला सकते हैं। अगर आप दोनों 7.5-7.5 लाख रुपये डालते हैं, तो खाते में कुल 15 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। अब आपको 5 साल तक हर महीने 9,250 रुपये ब्याज आय मिलेगी। 5 साल की मैच्योरिटी के बाद आपको अपने 15 लाख रुपये भी वापस मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *