गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज क्षेत्र के कोठी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान का बोधगया स्थित एक निजी स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शोएब खान ने हाल ही में यूएई टीम की ओर से टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। विश्व कप के बाद वे भारत लौटे हैं और इन दिनों गया जिले के कोठी गांव में हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की सराहना की। शोएब खान ने कहा कि वैभव के पास अद्भुत प्रतिभा है और यह गर्व की बात है कि बिहार का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टीम की ओर से उन्हें अच्छा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को बताया प्रेरणास्रोत अपने आदर्शों के बारे में बात करते हुए शोएब खान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं और वे उन्हीं के अनुशासन का पालन करते हैं। धोनी के बाद वे विराट कोहली को पसंद करते हैं, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनकी पसंद रोहित शर्मा हैं। आईपीएल में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए शोएब खान ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलना चाहेंगे। भारत और यूएई के बीच मैच होने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि यूएई उनकी कर्मभूमि है, इसलिए वे वहां अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन देंगे, लेकिन भारत हमेशा उनके दिल में रहेगा। शोएब खान ने बिहार के खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की प्रतिभा को भी सराहा। उन्होंने बिहार सरकार से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सहयोग मिलता है, तो उनका आगे का सफर और बेहतर हो जाएगा। उन्होंने आईपीएल में बिहार की टीम शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि यहां भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज क्षेत्र के कोठी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान का बोधगया स्थित एक निजी स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शोएब खान ने हाल ही में यूएई टीम की ओर से टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। विश्व कप के बाद वे भारत लौटे हैं और इन दिनों गया जिले के कोठी गांव में हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की सराहना की। शोएब खान ने कहा कि वैभव के पास अद्भुत प्रतिभा है और यह गर्व की बात है कि बिहार का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टीम की ओर से उन्हें अच्छा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी को बताया प्रेरणास्रोत अपने आदर्शों के बारे में बात करते हुए शोएब खान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं और वे उन्हीं के अनुशासन का पालन करते हैं। धोनी के बाद वे विराट कोहली को पसंद करते हैं, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनकी पसंद रोहित शर्मा हैं। आईपीएल में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए शोएब खान ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलना चाहेंगे। भारत और यूएई के बीच मैच होने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि यूएई उनकी कर्मभूमि है, इसलिए वे वहां अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन देंगे, लेकिन भारत हमेशा उनके दिल में रहेगा। शोएब खान ने बिहार के खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की प्रतिभा को भी सराहा। उन्होंने बिहार सरकार से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सहयोग मिलता है, तो उनका आगे का सफर और बेहतर हो जाएगा। उन्होंने आईपीएल में बिहार की टीम शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि यहां भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।


