बेगूसराय में सहयोग शिविर, 59 आवेदनों का निष्पादन:खम्हार और वनद्वार पंचायत में बीडीओ और सीओ ने सुनी शिकायतें

बेगूसराय में सहयोग शिविर, 59 आवेदनों का निष्पादन:खम्हार और वनद्वार पंचायत में बीडीओ और सीओ ने सुनी शिकायतें

बेगूसराय सदर प्रखंड की खम्हार और वनद्वार पंचायतों में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत प्रदान की गई। वनद्वार पंचायत में आयोजित शिविर में पहले से लंबित 59 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर के दौरान 65 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। योजना एवं विकास विभाग के 21, खाद्य विभाग के 10, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 9 तथा सामाजिक कल्याण विभाग के 9 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। इसी तरह, खम्हार पंचायत में विभिन्न विभागों से संबंधित 57 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 28 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कुल 37 आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिनमें से 19 का निष्पादन हो चुका है और शेष प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, बीडीओ रवि शंकर कुमार और अंचल अधिकारी राहुल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आगामी सहयोग शिविरों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। बेगूसराय सदर प्रखंड की खम्हार और वनद्वार पंचायतों में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत प्रदान की गई। वनद्वार पंचायत में आयोजित शिविर में पहले से लंबित 59 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर के दौरान 65 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। योजना एवं विकास विभाग के 21, खाद्य विभाग के 10, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 9 तथा सामाजिक कल्याण विभाग के 9 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। इसी तरह, खम्हार पंचायत में विभिन्न विभागों से संबंधित 57 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 28 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। कुल 37 आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिनमें से 19 का निष्पादन हो चुका है और शेष प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, बीडीओ रवि शंकर कुमार और अंचल अधिकारी राहुल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आगामी सहयोग शिविरों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *