पटना मेट्रो स्टेशन पर अचानक पहुंची ATS:ISBT स्टेशन पर किया मॉकड्रिल, आधुनिक उपकरण और टैकटिक स्किल्स दिखाए गए

पटना मेट्रो स्टेशन पर अचानक पहुंची ATS:ISBT स्टेशन पर किया मॉकड्रिल, आधुनिक उपकरण और टैकटिक स्किल्स दिखाए गए

पटना मेट्रो के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (ISBT) स्टेशन परिसर में आज बिहार पुलिस के ATS ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन और आतंकवादी परिस्थिति से लड़ना है। मॉक ड्रिल के दौरान ATS की विशेष टीमों ने स्टेशन और मेट्रो परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों पर नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी का अभ्यास किया। आधुनिक उपकरणों और टैकटिक स्किल्स का प्रदर्शन किया गया इस संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल में उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आधुनिक उपकरणों और टैकटिक स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस संयुक्त अभ्यास में बिहार पुलिस, ए.टी.एस., जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, यातायात पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स, राष्ट्र आपदा प्रतिक्रिया बल और पटना मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। नए स्टेशन पर चलने का इंतजार पटना मेट्रो जल्द ही 5 स्टेशन पर चलेगी। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद अब बस हरी झंडी का इन्तेज़ार है। इसे लेकर खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मगर अधिकारियों के मुताबिक अगस्त तक इस स्टेशन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इस स्टेशन के जरिए पटना मेट्रो के दोनों प्रमुख कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे। पटना मेट्रो के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (ISBT) स्टेशन परिसर में आज बिहार पुलिस के ATS ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन और आतंकवादी परिस्थिति से लड़ना है। मॉक ड्रिल के दौरान ATS की विशेष टीमों ने स्टेशन और मेट्रो परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों पर नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी का अभ्यास किया। आधुनिक उपकरणों और टैकटिक स्किल्स का प्रदर्शन किया गया इस संयुक्त आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल में उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आधुनिक उपकरणों और टैकटिक स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस संयुक्त अभ्यास में बिहार पुलिस, ए.टी.एस., जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, यातायात पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स, राष्ट्र आपदा प्रतिक्रिया बल और पटना मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। नए स्टेशन पर चलने का इंतजार पटना मेट्रो जल्द ही 5 स्टेशन पर चलेगी। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद अब बस हरी झंडी का इन्तेज़ार है। इसे लेकर खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मगर अधिकारियों के मुताबिक अगस्त तक इस स्टेशन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इस स्टेशन के जरिए पटना मेट्रो के दोनों प्रमुख कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *