सहरसा के कलेक्ट्रेट गेट पर इंटेंसिव व्हीकल इंस्पेक्शन अभियान:50 हजार से अधिक का चालान, ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत

सहरसा के कलेक्ट्रेट गेट पर इंटेंसिव व्हीकल इंस्पेक्शन अभियान:50 हजार से अधिक का चालान, ‘नो व्हीकल डे’ की शुरुआत

सहरसा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक का ई-चालान काटा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुजीत कुमार वर्णवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार से “नो व्हीकल डे” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाहरणालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों का कम उपयोग करने, ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी पहल को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। दोपहिया और चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की पड़ताल डीटीओ ने जानकारी दी कि जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की पड़ताल की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही ई-चालान जारी किए गए। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। वकील का भी एक हजार रुपये का चालान काटा अभियान के दौरान वार्ड पार्षद राजा मिश्रा का भी बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटा गया। उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वहीं, अधिवक्ता आशीर्वाद सिंह ने बताया कि उनका भी एक हजार रुपये का चालान काटा गया, और उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियानों को आवश्यक बताया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के कारण दिनभर समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डीटीओ ने जोर देकर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग बेहद जरूरी है, और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सहरसा में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक का ई-चालान काटा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुजीत कुमार वर्णवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार से “नो व्हीकल डे” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाहरणालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों का कम उपयोग करने, ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इसी पहल को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। दोपहिया और चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की पड़ताल डीटीओ ने जानकारी दी कि जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की पड़ताल की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही ई-चालान जारी किए गए। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। वकील का भी एक हजार रुपये का चालान काटा अभियान के दौरान वार्ड पार्षद राजा मिश्रा का भी बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटा गया। उन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वहीं, अधिवक्ता आशीर्वाद सिंह ने बताया कि उनका भी एक हजार रुपये का चालान काटा गया, और उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियानों को आवश्यक बताया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के कारण दिनभर समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डीटीओ ने जोर देकर कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग बेहद जरूरी है, और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *