सुपौल में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत:खाद लेकर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, सदर अस्पताल में गई जान

सुपौल में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत:खाद लेकर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, सदर अस्पताल में गई जान

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घीवाहा पंचायत में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की सदर अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी करीब 73 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार खाद लेकर घर लौटने के दौरान पंचायत सरकार भवन के समीप एसएच-91 पर जदिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। संयोगवश घटना स्थल के समीप ही मृतक के परिजन व्यवसाय करते हैं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छातापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सीएचसी छातापुर के चिकित्सक ने बताया कि हादसे में वृद्ध के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इसी वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी मृतक के तीनों पुत्र रोजगार के सिलसिले में बिहार से बाहर रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि सीएचसी छातापुर से रेफर किए गए घायल की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घीवाहा पंचायत में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की सदर अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 निवासी करीब 73 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार खाद लेकर घर लौटने के दौरान पंचायत सरकार भवन के समीप एसएच-91 पर जदिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। संयोगवश घटना स्थल के समीप ही मृतक के परिजन व्यवसाय करते हैं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छातापुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सीएचसी छातापुर के चिकित्सक ने बताया कि हादसे में वृद्ध के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इसी वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी मृतक के तीनों पुत्र रोजगार के सिलसिले में बिहार से बाहर रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि सीएचसी छातापुर से रेफर किए गए घायल की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *