मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक में रुपए जमा करने जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 40 हजार रुपए से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिसब पाही पश्चिमी पंचायत के नवटोल निवासी अजय कुमार तिवारी अपने पिता शिवकुमार तिवारी के साथ सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक शाखा पहुंचे थे। वे जन धन खाते में रुपए जमा करने गए थे, लेकिन बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि एक बार में 50 हजार रुपए से अधिक राशि जमा नहीं की जा सकती। इसके बाद अजय कुमार तिवारी बैंक से वापस लौटने लगे। उन्होंने रुपए, बैंक पासबुक और अन्य कागजात एक थैले में रखे और बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वे बैंक से कुछ दूरी आगे बढ़े, पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से रुपए से भरा थैला झपट लिया। अपराधी तेज गति से फरार हो गए। यह घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पंडौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मामले पर पंडौल थाना प्रभारी रमन कुमार ने शुक्रवार संध्या 6:30 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि,पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में पंडौल थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक में रुपए जमा करने जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 40 हजार रुपए से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिसब पाही पश्चिमी पंचायत के नवटोल निवासी अजय कुमार तिवारी अपने पिता शिवकुमार तिवारी के साथ सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक शाखा पहुंचे थे। वे जन धन खाते में रुपए जमा करने गए थे, लेकिन बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि एक बार में 50 हजार रुपए से अधिक राशि जमा नहीं की जा सकती। इसके बाद अजय कुमार तिवारी बैंक से वापस लौटने लगे। उन्होंने रुपए, बैंक पासबुक और अन्य कागजात एक थैले में रखे और बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वे बैंक से कुछ दूरी आगे बढ़े, पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से रुपए से भरा थैला झपट लिया। अपराधी तेज गति से फरार हो गए। यह घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत पंडौल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मामले पर पंडौल थाना प्रभारी रमन कुमार ने शुक्रवार संध्या 6:30 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि,पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में पंडौल थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।


