सक्सेना नगर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान:15 वाहनों का चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए

सक्सेना नगर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान:15 वाहनों का चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए

महराजगंज के सक्सेना नगर चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान 15 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी। आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। कई वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 15 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *