कैमूर में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव की है। मृतका की पहचान मेढ़ निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार बिंद की बेटी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के बड़े पिता जय प्रकाश बिंद ने बताया कि अंजलि दोपहर में गांव के तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। अंजलि जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसे ढूंढने लगे। इसी बीच आसपास के बच्चों ने शोर मचाया, तो ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अंजलि को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता का पहले ही हो चुका देहांत इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जय प्रकाश बिंद ने बताया कि अंजलि के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है, जिससे परिवार पर यह दूसरा बड़ा आघात है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। परिजन ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। कैमूर में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव की है। मृतका की पहचान मेढ़ निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार बिंद की बेटी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के बड़े पिता जय प्रकाश बिंद ने बताया कि अंजलि दोपहर में गांव के तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। अंजलि जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसे ढूंढने लगे। इसी बीच आसपास के बच्चों ने शोर मचाया, तो ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अंजलि को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता का पहले ही हो चुका देहांत इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जय प्रकाश बिंद ने बताया कि अंजलि के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है, जिससे परिवार पर यह दूसरा बड़ा आघात है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। परिजन ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।


