मां से झगड़ा के बाद बेटे ने दी जान:गुस्से में खाया जहर, घरेलू विवाद को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी

मां से झगड़ा के बाद बेटे ने दी जान:गुस्से में खाया जहर, घरेलू विवाद को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी

भोजपुर में मंगलवार को मां से झगड़ा करने के बाद बेटे ने जहर खा लिया। राम नरेश सिंह के बेटे शत्रुघ्न (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था, पर उनकी जान नहीं बची। बताया जा रहा कि मां और बेटे में घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। मंगलवार को भी मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर शत्रुघ्न कुमार ने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है। पत्नी की 2 साल पहले हो चुकी मौत शत्रुघ्न की मौत के बाद उनकी लाश को परिजन गांव लेकर पहुंचे। बताया जा रहा कि मृतक का एक बेटा भी है। मृतक की पत्नी संध्या देवी की मौत 2 साल पहले हो चुकी है। वो काफी बीमार रहती थी। जब मां-बेटे के बीच कहासुनी हो रही थी तब घर के लोगों ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की। शत्रुघ्न को जहर नहीं खाने दे रहे थे, पर शत्रुघ्न इतने गुस्से में थे कि उन्होंने किसी की भी बात नहीं सुनी और सुसाइड कर लिया। भोजपुर में मंगलवार को मां से झगड़ा करने के बाद बेटे ने जहर खा लिया। राम नरेश सिंह के बेटे शत्रुघ्न (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था, पर उनकी जान नहीं बची। बताया जा रहा कि मां और बेटे में घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। मंगलवार को भी मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर शत्रुघ्न कुमार ने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है। पत्नी की 2 साल पहले हो चुकी मौत शत्रुघ्न की मौत के बाद उनकी लाश को परिजन गांव लेकर पहुंचे। बताया जा रहा कि मृतक का एक बेटा भी है। मृतक की पत्नी संध्या देवी की मौत 2 साल पहले हो चुकी है। वो काफी बीमार रहती थी। जब मां-बेटे के बीच कहासुनी हो रही थी तब घर के लोगों ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की। शत्रुघ्न को जहर नहीं खाने दे रहे थे, पर शत्रुघ्न इतने गुस्से में थे कि उन्होंने किसी की भी बात नहीं सुनी और सुसाइड कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *