पानीपत में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो का हल्लाबोल:जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन; जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी बोले- विफल नीतियों से जनता त्रस्त

पानीपत में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ इनेलो का हल्लाबोल:जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन; जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी बोले- विफल नीतियों से जनता त्रस्त

पानीपत में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने सोमवार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के गंभीर मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय (मुख्यालय) पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए युवाओं को रोजगार देने और आसमान छूती महंगाई पर तुरंत नियंत्रण लगाने की पुरजोर मांग उठाई। पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त: इनेलो जिला सचिवालय के बाहर आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में इनेलो कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के कारण मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और जनता का जीवन दुभर हो गया है। इसके साथ ही, पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार न मिलने के कारण प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सभी परेशान, नीतियों को बताया पूरी तरह विफल प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग त्रस्त है। देश और प्रदेश का किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और युवा सभी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। राठी ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने और युवाओं को नौकरी देने के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनेलो के वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि आम जनता की इन मूलभूत और गंभीर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो इनेलो इस आंदोलन को जिला स्तर से उठाकर पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर तेज करने से पीछे नहीं हटेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *