Israel-Lebanon Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान युद्ध में एक नया मोड़ सामने आया है। बीते दिनों समझौते के बाद इजरायल ने कहा था कि सीजफायर के बाद अब वह ईरान पर हमला नहीं करेगा, लेकिन वह लेबनान समर्थक हिजबुल्लाह पर अटैक जारी रखेगा।
वहीं ईरान का मानना था कि उसके नियम (सीजफायर) के तहत कोई भी देश सिर्फ ईरान पर ही नहीं बल्कि लेबनान पर भी हमला नहीं करेगा। लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा… इजरायल ने लेबनान समर्थक हिजबुल्लाह पर भीषण हमले किए, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।
इस बीच भारत ने शुक्रवार को इजरायल और लेबनान के बीच घोषित सीजफायर का स्वागत किया… और शांति की ओर ले जाने वाले हर कदम का समर्थन किया।
शुक्रवार को नई दिल्ली में एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- ‘हम सीजफायर का स्वागत करते हैं। हम शांति की ओर ले जाने वाले हर कदम का स्वागत करते हैं।’
MEA का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुरुवार को इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आया है, जिसका मकसद ईरान संघर्ष से जुड़े एक और मोर्चे पर कुछ समय के लिए शांति लाना है।
अपडेट जारी है…


