आगरा में इनकम टैक्स अफसर किया सुसाइड, ऑफिस की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, हालात देख गार्ड के उड़ गए होश

आगरा में इनकम टैक्स अफसर किया सुसाइड, ऑफिस की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, हालात देख गार्ड के उड़ गए होश

आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर विभाग कार्यालय में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। विभाग में तैनात रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने ऑफिस की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के समय दफ्तर बंद हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मानसिक तनाव और पारिवारिक परेशानी की बात सामने आ रही है।

आगरा में गुरुवार शाम आयकर विभाग के एक अधिकारी की मौत से हड़कंप मच गया। हरिपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स ऑफिस की सातवीं मंजिल से कूदकर रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय सुरेश चंद्र मौर्य शाम करीब 5:45 बजे ऑफिस पहुंचे थे। उस समय तक कार्यालय बंद हो चुका था। अधिकतर कर्मचारी जा चुके थे। सुरेश मौर्य अपनी एक्टिवा स्कूटर से आए। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद सीधे बिल्डिंग के अंदर चले गए। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड लोकेंद्र ने उन्हें अंदर जाते देखा था।

15 मिनट बाद गिरने की आवाज सुन गार्ड पहुंचा, तो खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले

करीब 15 मिनट बाद अचानक किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। गार्ड मौके पर पहुंचा तो सुरेश चंद्र मौर्य खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इससे पहले भी कर चुके आत्महत्या की कोशिश

सुरेश चंद्र मौर्य आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। जबकि बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। घटना की खबर मिलते ही पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। सहकर्मियों के अनुसार, सुरेश लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। लोगों से बातचीत कम करते थे। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में भी उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। उस दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्टेनो से प्रमोशन प्रकार बने थे आयकर निरीक्षक

डीसीपी सिटी के मुताबिक सुरेश पहले स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। बाद में प्रमोशन के बाद आयकर निरीक्षक बने थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *