गयाजी में विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास:करोड़ों की लागत से सड़क, नाली, पार्क बनेंगे; विधानसभा अध्यक्ष बोले- हर वर्ग के लोगों को होगा फायदा

गयाजी में विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास:करोड़ों की लागत से सड़क, नाली, पार्क बनेंगे; विधानसभा अध्यक्ष बोले- हर वर्ग के लोगों को होगा फायदा

गयाजी के टाउन विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, पार्क और नाला निर्माण कार्य शामिल है। जो मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत शुरू किए गए हैं। वार्ड संख्या 15 में 62 लाख 9 हजार 150 रुपए की लागत से विकास योजना का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 04 के बालाजी नगर स्थित रोड संख्या 04 में 23 लाख 61 हजार 782 रुपए की लागत से पथ और नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। जलजमाव की समस्या का होगा समाधान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। सरकार शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विकास कार्य करा रही है। वार्ड संख्या 36 के नूतन नगर में 35 लाख 59 हजार 375 रुपये की लागत से एक पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। वार्ड संख्या 33 के मोहन नगर में 23 लाख 47 हजार 403 रुपए की लागत से एक अन्य पार्क निर्माण कार्य का भी उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना 2025-26 के तहत, वार्ड संख्या 1 स्थित खरखुरा रविदास टोला में 37 लाख 57 हजार 540 रुपए की लागत से पथ और नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। सरकारी योजनाओं का मिलेगा फायदा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस योजना से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शहर के पिछड़े इलाकों में भी तेजी से विकास कार्य कराया जा रहा है ताकि हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। गयाजी शहर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सड़क, नाली, पेयजल, पार्क और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर प्रेम सागर, विक्की शर्मा, पप्पू चंद्रवंशी, शंभू यादव, मोहन लाल शर्मा, कौशलेंद्र कुमार, नरेश पांडे, धर्मेंद्र कुशवाहा, देवानंद पासवान, शिवनारायण चंद्रवंशी, राजनंदन गांधी, दीपक कुमार, निर्मला देवी, राकेश आईटी, टिंकू गोस्वामी, धीरेंद्र धीरू, कमल बारिक, गाजो बाबा, वार्ड पार्षद डिंपल कुमार, वार्ड पार्षद राजीव सिन्हा, अजय सिंह, विकास कुमार, दीनानाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गयाजी के टाउन विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, पार्क और नाला निर्माण कार्य शामिल है। जो मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत शुरू किए गए हैं। वार्ड संख्या 15 में 62 लाख 9 हजार 150 रुपए की लागत से विकास योजना का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 04 के बालाजी नगर स्थित रोड संख्या 04 में 23 लाख 61 हजार 782 रुपए की लागत से पथ और नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। जलजमाव की समस्या का होगा समाधान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। सरकार शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार विकास कार्य करा रही है। वार्ड संख्या 36 के नूतन नगर में 35 लाख 59 हजार 375 रुपये की लागत से एक पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। वार्ड संख्या 33 के मोहन नगर में 23 लाख 47 हजार 403 रुपए की लागत से एक अन्य पार्क निर्माण कार्य का भी उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना 2025-26 के तहत, वार्ड संख्या 1 स्थित खरखुरा रविदास टोला में 37 लाख 57 हजार 540 रुपए की लागत से पथ और नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। सरकारी योजनाओं का मिलेगा फायदा डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस योजना से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शहर के पिछड़े इलाकों में भी तेजी से विकास कार्य कराया जा रहा है ताकि हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। गयाजी शहर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सड़क, नाली, पेयजल, पार्क और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर प्रेम सागर, विक्की शर्मा, पप्पू चंद्रवंशी, शंभू यादव, मोहन लाल शर्मा, कौशलेंद्र कुमार, नरेश पांडे, धर्मेंद्र कुशवाहा, देवानंद पासवान, शिवनारायण चंद्रवंशी, राजनंदन गांधी, दीपक कुमार, निर्मला देवी, राकेश आईटी, टिंकू गोस्वामी, धीरेंद्र धीरू, कमल बारिक, गाजो बाबा, वार्ड पार्षद डिंपल कुमार, वार्ड पार्षद राजीव सिन्हा, अजय सिंह, विकास कुमार, दीनानाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *