उन्नाव में टप्पेबाजी: भट्ठा मालिक से सोने की जंजीर को बनाया पाउडर, मेरठ से दो गिरफ्तार

उन्नाव में टप्पेबाजी: भट्ठा मालिक से सोने की जंजीर को बनाया पाउडर, मेरठ से दो गिरफ्तार

A new form of cheating in Unnao: उन्नाव में टप्पेबाजों भट्ठा मालिक को दीक्षा देने के लिए गले में पहने सोने की जंजीर मांगी। भट्ठा मालिक ने भी बाबा के कहे के अनुसार गले में पहनी जंजीर निकाल कर सौंप दी। थोड़ी देर में सोने की जंजीर को बाबा ने रगड़ कर पाउडर में बदल दिया और ईट भट्ठा मालिक को देते हुए कहा कि दीक्षा के रूप में पाउडर रखें और वहां से चले गए। बाबा के जाने के बाद ईट भट्ठा मालिक का टप्पेबाजी एहसास हुआ। उन्होंने थाने में तहरीर देकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्राइम टीम ने मेरठ से दो को गिरफ्तार किया, जंजीर भी बरामद कर ली। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

ब्रिक फील्ड मालिक को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टप्पेबाजी का नया रूप देखने को मिला जब सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिर खेड़ा स्थित मेसर्स भानु ब्रिक फील्ड के मालिक राजेश कुमार आहूजा पुत्र स्वर्गीय गोविंद राम के पास अल्टो कार से चार अज्ञात बाबा पहुंचे। संन्यासी के वेश में आए बाबा ने राजेश कुमार आहूजा को आशीर्वाद देने के लिए गले की जंजीर मांगी। बाबा जो कहते गए, राजेश कुमार सब करते गए।

सोने की जंजीर को पाउडर में बदला

बाबाओं ने गले की जंजीर को रगड़कर पाउडर में बदल दिया और दीक्षा देकर चले गए। अपनी तहरीर में राजेश कुमार आहुजा ने बताया कि बाबा के जाने के बाद उन्हें अपने टप्पेबाजी का एहसास हुआ। बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्रिक फील्ड मालिक से बातचीत की।

मेरठ से दो लोगों को किया गिरफ्तार

क्राइम इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में दो लोगों की पहचान हुई जिन्हें पुलिस अपराध निरीक्षक राजेश यादव और उनकी टीम ने मेरठ के बहसूमा तेजपुर भट्ठा-हस्तिनापुर मार्ग से गिरफ्तार किया। इनमें रवि नाथ पुत्र बल्ली नाथ उर्फ बबली और प्राणनाथ पुत्र स्वर्गीय गुलाब नाथ निवासीगण महमूदपुर खेड़ा थाना बहसूमा मेरठ, शामिल हैं, जिनके पास से सोने की जंजीर भी बरामद हुई है। बरामदगी के बाद बीएनएस की धारा 61(2) की वृद्धि की गई है। पुलिस ने ऑल्टो कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम इंस्पेक्टर के साथ उप उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा सहित सात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *